Gorakhpur News: कार से कुचलकर हत्या का प्रयास, दस के खिलाफ केस
गोरखपुर, जुलाई 23 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर झुंगिया में जमीन विवाद में मंदिर जा रहे व्यक्ति को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। परिवारवाले छुड़ाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा गया। घायल की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस 10 नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के रसूलपुर झुंगिया निवासी उदयभान सिंह का आरोप है कि 19 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे वह घर से मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार रामधारी सिंह के घर के पास पहुंचे तो गोलू के साले ने कार से उन्हें पीछे से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोर्ट के आदेश पर जमीन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.