Gorakhpur News: कार सवार युवकों ने डॉक्टर पर की फायरिंग
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों द्वारा एक डॉक्टर पर फायरिंग करने का आरोप सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अस्थौला निवासी डॉ. गौरीशंकर ने तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। टिकरी मोड़ से कुछ दूर पीछे से आ रही एक वैगनार कार में सवार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। खतरे की आशंका होने पर उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी।आरोप है कि इसी दौरान वैगनार सवार युवकों ने उनकी ओर दो राउंड फायरिंग की। दोनों गोलियां उन्हें नहीं लगीं। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित ने गगहा पुलिस से आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.