Gorakhpur News: कार चढ़ाकर जान लेने की कोशिश में तीन गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज के चौमुखा चौराहे के पास ट्रक खड़ा कर चाय पीने जा रहे युवक और उसके साथियों पर कार चढ़ाने और मारपीट करने के आरोप में कैम्पियरगंज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, घटना 24 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे की है। वादी अपने मित्र के साथ चौमुखा चौराहे के पास ट्रक खड़ा कर चाय पीने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर कार चढ़ा दी। इसके बाद कार से उतरकर वादी और उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कैम्पियरगंज थाने में मुकदमें में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 109(1) के तहत केस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.