Gorakhpur News: कार की ठोकर से युवती घायल
गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहबाजगंज पुल के पास शनिवार सुबह हाईवे पार कर रही 22 वर्षीय युवती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती बस्ती जिले की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे के कुछ देर बाद सरैया कट के पास मैदा लदा एक ट्राला खराब हो गया, जिससे गोरखपुर-लखनऊ लेन पर सहजनवा से भीटी रावत तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर से शाम तक यातायात रेंगता रहा और बीच-बीच में जाम की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.