Gorakhpur News: कार्यशाला में बताईं सावनी गीत-कजरी की बारीकियां
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सावन मास की लोक-सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षित एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपहार सांस्कृतिक केंद्र, नारायण विहार, बरगदवा, गोरखपुर में गुरुवार को सावनी गीत-कजरी की पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को पारंपरिक सावनी गीत एवं कजरी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.