Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए डायवर्जन होने से दो किमी लगा लंबा जाम
गोरखपुर, नवम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर मंगलवार सुबह आठ बजे से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके चलते गोरखपुर की ओर आने और यहां से लखनऊ, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को छपिया के पास डायवर्ट कर लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाने लगा। डायवर्जन के कारण नौसड़ से राजघाट होते हुए पुलिस ट्रांसपोर्टनगर तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन रेंगते रहे और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुशीनगर, देवरिया और बिहार की ओर से आने वाले वाहनों को फैजाबाद, लखनऊ और दिल्ली की तरफ जाने के लिए जीरो प्वाइंट छपिया के पास से लिंक एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा गया। यह भी पढ़ें- Basti News: कार्ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.