Gorakhpur News: कायस्थ सेना ने मनाया 17वां स्थापना दिवस
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ सेना का 17वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इं सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कायस्थ समाज की समस्याओं के समाधान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक मामलों में सहयोग करना है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर पदाधिकारियों को सम्मानित किया। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांधा। संचालन रमन अस्थाना, कमल श्रीवास्तव और प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.