गोरखपुर, सितम्बर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दी कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी वर्ष 2026-27 का परिचय समारोह शुक्रवार को एसोसिएशन सभागार में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील मणि त्रिपाठी एवं संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सीपी चंद ने कहा कि अधिवक्ता कानून का प्रहरी होता है। उन्होंने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर भी अपने विचार व्यक्त किए। सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के मंत्री रमन कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय एवं मंत्री अनुज अस्थाना व जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय व मंत्री चन्द्र प्रकाश ...