Gorakhpur News: काजल निषाद के नाम से 48 हजार मांगने का मैसेज
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी की नेता काजल निषाद के नाम और व्हाट्सऐप नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर 48 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मैसेज में तत्काल रुपये की जरूरत बताते हुए यूपीआई काम नहीं करने की बात कही गई। साथ ही दो घंटे में रुपये लौटाने का भरोसा दिया गया। कई लोगों के पास एक साथ मैसेज पहुंचने के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने काजल निषाद से संपर्क किया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को मोहम्मद गुलजार बताया और रुपये भेजने के लिए गूगल-पे नंबर भी दिया। काजल निषाद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनके व्हाट्सऐप खाते को हैक कर उनके नाम से लोगों को मैसेज भेजे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से रुपये मांगने वाला कोई मैसेज आए तो पैसे न दें। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.