Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में नहीं बिकेगा मांसाहार
गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सावन में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस-मछली की बिक्री नहीं होगी। इसके साथ ही जो होटल, ढाबे और रेस्टारेंट मालिक सावन में मांस मछली बिक्री का विकल्प चुनेंगे, उन्हें बाहर बोर्ड लगाकर मोटे अक्षरों में लिखना होगा कि वहां मांसाहारी व्यंजन मिलते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ यात्रा मार्ग बड़हलगंज से शहर होते हुए पिपराइच तक सड़क के किनारे की दुकानों में जागरूकता के पोस्टर चस्पा किए हैं। इस पोस्टर में क्यू आर कोड है, जिसे स्कैन करके शिकायत की जा सकती है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की दुकानों में पोस्टर चस्पा करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- क्यूआर कोड स्कैन कर मौके पर दर्ज हो जाएगी खाद्य पदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.