गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार सुबह बेतियाहाता पहुंचकर जलभराव से प्रभावित ब्यूटी पार्लर संचालिका संध्या यादव से मिले। उन्होंने संध्या से बातचीत कर आर्थिक नुकसान की जानकारी ली, भरोसा दिया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के बाद संध्या के किराए के मकान और ब्यूटी पार्लर में करीब तीन फुट तक पानी भर गया था, जिससे पार्लर का सामान और घरेलू सामग्री खराब हो गई थी। संध्या ने बताया कि उसने बैंक और परिचितों से कर्ज लेकर पार्लर खोला था। लेकिन बारिश से हुए नुकसान का वीडियो अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाला था। कांग्रेस नेताओं ने इसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद अजय राय ने जलभराव को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधिय...