Gorakhpur News: कहीं चादर बिछाकर आराम, कहीं सुबह की परीक्षा का इंतजार
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए दूसरे जिलों से आए कुछ अभ्यर्थियों ने गुरुवार की रात रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर बिताई। शुक्रवार सुबह पहली पाली की परीक्षा दस बजे से होनी थी। ऐसे में कई अभ्यर्थी एक दिन पहले ही गोरखपुर पहुंच गए और सुबह होने का इंतजार करने लगे। स्टेशन परिसर में कहीं छात्र बैग को सिरहाना बनाकर चादर ओढ़े आराम करते दिखे, तो कहीं कुछ अभ्यर्थी किताब लेकर एक किनारे बैठकर पढ़ाई करते रहे। घर से अपने साथ चादर और कंबल लेकर आए छात्रों ने परिसर में ही रात गुजारने का इंतजाम किया। सफर की थकान के बीच कोई आराम करता नजर आया, तो कोई परीक्षा की तैयारी में जुटा रहा। यह भी पढ़ें- Mau News: कड़ी निगरानी में 14 केंद्रों पर आज होगी पीईटीस्टेशन परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.