Gorakhpur News: कविता लेखन में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं साम्या
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर की बेटी साम्या खान ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के लिए' विषय पर प्रतियोगिता हुई। साम्या खान एरा विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी साहित्यिक प्रतिभा, विचारों की गहराई और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। साम्या की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं एरा विश्वविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.