Gorakhpur News: कलानी खुर्द चौराहे पर पलटा टेंपो, महिला और चालक घायल
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर रविवार शाम करीब 4:30 बजे कलानी खुर्द चौराहे पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बेलीपार क्षेत्र के शुक्लहिया गांव निवासी गीता देवी और टेंपो चालक घायल हो गए। चालक के मुंह में चोट लगने के कारण वह अपना नाम नहीं बता सका। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। सूचना पर मरवड़िया कुआं चौकी इंचार्ज अनिल यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। उनके निर्देश पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, किया रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.