Gorakhpur News: कर्मचारी पर 1.35 लाख रुपये गबन का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज। कस्बे की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर ग्राहकों से वसूली गई ऋण की किश्तों का करीब 1.35 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। कंपनी के डिवीजनल रीजनल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड के डिवीजनल रीजनल मैनेजर युद्धिष्ठिर यादव ने पुलिस को बताया कि बड़हलगंज शाखा में तैनात ईडीओ प्रितेश कुमार सिंह ने करीब 27 ऋण खाताधारकों से ईएमआई की राशि वसूल की, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। आंतरिक जांच में लगभग 1.35 लाख रुपये के गबन की पुष्टि होने का दावा किया गया। आरोप है कि सितंबर 2025 में प्रितेश बिना सूचना दिए शाखा छोड़कर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.