Gorakhpur News: कर्ज चुकाने के बाद भी सूद मांगने का आरोप, धमकी देने पर केस
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुधनपुर निवासी ठेला चालक ने गांव के एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये का कर्ज चुकाने के बाद भी ब्याज के नाम पर रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि वह अब तक करीब 1.70 लाख रुपये चुका चुका है, इसके बावजूद आरोपित सूद की रकम मांग रहा है। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण लेने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविशंकर के मुताबिक, बेटी की शादी के लिए रुपये की जरूरत थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसने करीब तीन वर्ष पहले गांव के धर्मेन्द्र जायसवाल से एक लाख रुपये बतौर कर्ज लिया था। आरोप है कि रुपये देते समय धर्मेन्द्र ने तीन चेक पर सादे हस्ताक्षर करा लिए और 50 रुपये के सादे स्टांप पर भी हस्ताक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.