गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाणडेय नगर निगम के अधिकारी बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर तैयारियों में जुटे रहे वहीं, जेएस एनवायरो सर्विसेज ने नगर निगम और महानगरवासियों के समक्ष नई दिक्कत खड़ी कर दी। 350 के करीब गाड़ियां जब मंगलवार की सुबह डोर टू डोर कचरा एकत्र कर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन चरगांवा और बसंतपुर पहुंचीं तो वहां कचरा लेने से मना कर दिया गया। गाड़ियों के खाली न होने के कारण वह दूसरा चक्कर नहीं लगा सकीं। वहीं, 50 हजार से ज्यादा घरों से डोर टू डोर में जुटाया गया कूड़ा डस्टबिन में सड़ता रहा। वहीं, नगर निगम का दावा है कि जीटीएस की मरम्मत को लेकर सिर्फ दो घंटे कूड़ा निस्तारित नहीं हुआ। बुधवार को दोनों जीटीएस का संचालन सुबह पांच बजे ही शुरू करा दिया गया ताकि गाड़ियां खाली होकर फिल्ड म...