Gorakhpur News: करोड़ों की धोखाधड़ी में फरार तीन आरोपितों के घर नोटिस चस्पा
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शेयर में रुपये लगाने का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों के घर मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा की। कार्रवाई सरैया गांव के लठौरवा टोला में की गई। पुलिस के अनुसार, सुशील कुमार निगम, उसकी पत्नी रश्मीबाला और भाई किशन कुमार निगम के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ चौरीचौरा, रामगढ़ताल और कैंट थाने समेत अन्य जिलों में भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि आरोपितों ने लोगों को शेयर में रुपये लगाने पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया और उनसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस अब फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.