Gorakhpur News: करवा चौथ पर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: बरही/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। करवा चौथ पर्व को लेकर झंगहा, मोतीराम, बरही, गोबड़ौर और नई बाजार चौराहे के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के लिए साड़ी, सूट, आभूषण, मेहंदी, शृंगार सामग्री और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर और फलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। स्वर्ण व्यवसायी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर सुहाग से जुड़े आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। वहीं, ब्यूटी पार्लर संचालिका जान्हवी गुप्ता और सरिता सिंह ने बताया कि महिलाएं सजने-संवरने के लिए पार्लर पहुंच रही हैं। सौंदर्य प्रसाधन व्यवसायीयों के अनुसार, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और शृंगार सामग्री की खरीदारी में तेजी आई है। यह भी पढ़ें- Badaun News: बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.