गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाने वाला करवा चौथ व्रत इस वर्ष यह 29 अक्तूबर, गुरुवार को आस्था व विश्वास के साथ संपन्न होगा। सुहागिन अपने पति के मंगल और समृद्धि के लिए व्रत का संकल्प ले विधिविधान से पूजन-अर्चन करेंगी। इस दौरान, सुहागिनें चंद्रमा निकलने तक निर्जला उपवास रख संध्या को चंद्र दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करेंगी। वाराणसी से प्रकाशित पंचांग के अनुसार, चंद्रमा की स्थिति उच्च का होने से यह परिवार में शुभता, सुंदरता और सौभाग्य प्रदान करने वाला और दांपत्य जीवन में मधुरता का संचार करने वाला होगा। ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि 29 अक्तूबर को सूर्योदय 06:25 बजे और कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का मान सम्पूर्ण दिन और रात्रि 02:11 बजे तक रहेगा। वहीं...