Gorakhpur News: करवा चौथ का सामान लेने जा रहे अधेड़ की पिकअप की टक्कर से मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल बाजार चौराहे के पास गुरुवार शाम करीब चार बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुर्कवलियां गांव निवासी छोटे लाल पांडेय (50) के रूप में हुई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, छोटे लाल पांडेय गुरुवार शाम बाइक से जसवल बाजार में करवा चौथ का सामान लेने जा रहे थे। चौराहे के पास सिसई घाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.