गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले में गुरुवार रात करवाचौथ की पूजा के दौरान 45 वर्षीय विजया चौहान की नाक के पास गोली लग गई। वह घर की तीसरी मंजिल पर परिवार की महिलाओं और किराएदारों के साथ करवाचौथ की कथा सुन रही थीं। इसी दौरान पूरब दिशा से आई गोली उनकी नाक के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 10:30 बजे छुट्टी दे दी गई। विजया के पति आलोक चौहान मोहल्ले में ही किराना और अंडे की दुकान चलाते हैं। घटना के समय वह भी घर के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। यह भी पढ़ें- करवा चौथ के दिन ही कर डाली पत्नी की हत्या; MP के ग्लावियर में खौफनाक वारदात गोली लगते ही छत पर अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों ने घायल महिला को अस्प...