Gorakhpur News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: कैँपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राखूखोर गांव में शुक्रवार देर रात पैडस्टल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय राकेश मद्देशिया की मौत हो गई। वह पंखे को दूसरी जगह रखने का प्रयास कर रहे थे, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें पहले पीपीगंज के निजी अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.