गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 बर्राह में सोमवार देर रात पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाहर रहकर ठेकेदारी का कार्य करता था।मृतक की पत्नी सुमन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे दोनों सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके पति संतोष कुमार यादव पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। आहट सुनकर वह उठीं तो संतोष जमीन पर गिरे पड़े थे। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बिजली का करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत संतोष बाहर रहकर ठेकेदारी का कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन ...