Gorakhpur News: कमिश्नर आवास के पीएनजी कनेक्शन बकाया वसूली के नाम पर 6.55 लाख की ठगी
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कमिश्नर आवास के पीएनजी कनेक्शन का बकाया भुगतान कराने के नाम पर एक कर्मचारी से 6.55 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने पीएनजी कनेक्शन में पंजीकृत कर्मचारी के मोबाइल नंबर का फायदा उठाया। पीड़ित रवि प्रकाश ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, कमिश्नर आवास के पीएनजी कनेक्शन में कर्मचारी का मोबाइल नंबर ही पंजीकृत था। इसी का फायदा उठाकर जालसाज ने बकाया भुगतान के नाम पर उससे संपर्क किया। ऑनलाइन माध्यम से धमकी देने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने का भय दिखाकर रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कुल 6,55,749 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी होने की बात कही है। रवि प्रकाश ने साइबर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसके साथ उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.