Gorakhpur News: कमलनयन के निधन पर शोक सभा आयोजित
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के लेखा मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चल लेखा निरीक्षक कमलनयन भारती के निधन पर लेखा मंडल कार्यालय में शोक सभा की गई। शोक सभा में सभी पदाधिकारियों व रेलकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी नवीन मिश्रा, पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी, यूथ अध्यक्ष देवेश सिंह, बृजेश कुमार, प्रमोद उपाध्याय, राज कुमार यादव, अजय त्रिपाठी, रामकुमार, हाशिम अंसारी, पंकज, अतुल सिंह, केके यादव, वाईपी गुप्ता, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र, इल्ताफ अली, काजी, आरए पाण्डेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.