Gorakhpur News: कमलगट्टा निकालने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर खुर्द में शनिवार सुबह पोखरे से कमलगट्टा निकालने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद पोखरे में शव उतराता देख ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बरगदही टोला केवटान निवासी मनोज निषाद (40) पुत्र जंगली कारपेंटर का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से कवलगट्टा लेने निकले थे। कुछ देर बाद रामपुर खुर्द उर्फ केवलहा मंदिर के पास पोखरे में उनके डूबने की सूचना मिली। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पोखरे में मनोज का शव उतराता मिला। बताया जा रहा है कि पोखरे में काफी पानी था। कमलगट्टा निकालने के लिए पानी में उतरते ही मनोज गहरे पानी में चले गए और डूब गए। कुछ देर बाद उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.