गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के सरया चौराहे पर जमीन से अवैध कब्जा हटाने की बात कहने गए व्यक्ति पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथीपार निवासी मान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन पर दो लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। पुलिस और राजस्व टीम की पैमाइश के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। आरोप है कि इस संबंध में बात करने वह सरया स्थित आरोपियों की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर पहुंचे तो गाली-गलौज के बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट की शिकायत पुलिस ने शैलेश और अभिनव के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी की धाराओं मे...