Gorakhpur News: कबाड़ से बनाई उपयोगी कलाकृतियां, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। कार्मल स्कूल, सिविल लाइंस में शनिवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन लिंकन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शबाना सरवर ने किया। इसके बाद बच्चों और शिक्षिकाओं ने प्रार्थना व भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक व उपयोगी मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। पुराने कागज, प्लास्टिक की बोतलों, कार्डबोर्ड, पुरानी सीडी, चूड़ियों और अन्य पुन: उपयोग योग्य सामग्री से बनी कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.