Gorakhpur News: कपड़े खरीदने निकली किशोरी लापता, युवक पर ले जाने का संदेह
गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बालापार की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने संझाई निवासी केशव नामक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 23 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे कपड़े खरीदने के लिए बालापार चौराहे पर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। महिला के मुताबिक, उनकी बेटी मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करती थी। उन्होंने संझाई निवासी केशव नामक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का संदेह जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.