Gorakhpur News: कनईल में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल गांव में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से चौपाल लगाई गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और एसडीएम बांसगांव की मौजूदगी में चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। लोगों की शिकायतों को सुनने के साथ ही मौके पर उनके समाधान का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं चौपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.