गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के डेफरा गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से 14 वर्षीय छात्र राज भारद्वाज की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जर्जर तारों को तत्काल बदलने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, राज भारद्वाज सुबह करीब साढ़े छह बजे घर की दीवार में लगे लोहे के सरिए पर कपड़े टांग रहा था। इसी दौरान सरिए में उतरे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर के डेफरा गांव में करंट से 10वीं के छात्र की मौत, कटे तार से पुरे घर में उतर रहा था ग्रामीणों ने बताया कि पोल से घर तक आने ...