गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया। चिलुआताल क्षेत्र की एक महिला ने कई मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंगलमाधी, गुलरिहा निवासी गुड्डी पत्नी जितन ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग नंबरों से फोन कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि उनकी फोटो किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। पहले चिलुआताल थाने में शिकायत की गई थी। कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...