गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र खुटहन के रजही में करंट लगने से तीन लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए टीम घटना के चार दिन बाद सोमवार को मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती निरीक्षण में बिजली के तार की ऊंचाई सामान्य मिली है। हालांकि, अभी स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। जांच में अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक, बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से निर्धारित निर्देशों की अनदेखी किए जाने की आशंका है। शटडाउन लेने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया में भी लापरवाही के संकेत मिले हैं। ऐसे में संबंधित एसडीओ समेत कई कर्मचारियों की भूमिका जांच के दायरे में है। जांच टीम घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। स्थानीय लो...