Gorakhpur News: कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में बुधवार देर रात चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने महज कुछ घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए कुछ कैमरों को शर्ट से ढक दिया था, लेकिन अन्य कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.