गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल की आधी आबादी रिप्रोडक्टिव एज ग्रुप में ऑस्टियो मलेशिया से जूझ रही है। इस बीमारी की शिकार घरेलू व कामकाजी महिलाएं हैं। ऐसी महिलाएं जो बच्चों को स्तनपान कराती हैं, मगर खुद दूध का सेवन नहीं करती, उन्हें भी यह बीमारी हो रही है। यह बातें रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय पीजीआईसीएल कार्यशाला में बतौर वक्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी ने कहीं। समापन अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि ऑस्टियो मलेशिया से 20 से 35 वर्ष की उम्र में महिलाओं के शरीर में बेतहाशा दर्द होता है। उनकी हड्डी कमजोर हो जाती है। हड्डी में फ्रैक्चर हो जाता है। ऐसी महिलाओं में विटामिन डी की कमी मिलती है। एम्स के हड्डीरोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय भारती ने कहा कि हड्डी की बीमारी की पहचा...