Gorakhpur News: ओवर टेक विवाद में बस पर पथराव में चार गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नौसढ़ के पास शुक्रवार रात रोडवेज बस रोककर चालक से विवाद और बाद में बस पर पथराव करने के मामले में गीडा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ से गोरखपुर आ रही बस में करीब 33 यात्री सवार थे। ओवरटेक के लिए साइड नहीं मिलने से नाराज कार सवार युवकों ने पहले बस रुकवाकर चालक से कहासुनी की। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा कर राजघाट पुल से पहले पथराव किया। आरोपितों ने कंडक्टर का बैग छीनने का भी प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस नौसढ़ के पास पहुंची थी। पीछे से आ रहे कार सवार युवक बस को ओवरटेक करना चाहते थे। तत्काल साइड नहीं मिलने पर उन्होंने बस रुकवा ली और चालक से विवाद करने लगे। चालक बस लेकर नौसढ़ पुलिस चौकी पहुंचा और वहां कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.