गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कैंट क्षेत्र में ओवरब्रिज पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पिलर नंबर 55 के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। मृतक की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी शहाबुद्दीन (पुत्र नसरुल्लाह) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शहाबुद्दीन बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप संख्या यूपी 51 एटी 0893 ने उनकी बाइक संख्या यूपी 53 बीएन 7453 में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...