Gorakhpur News: ओवरटेक करने के चक्कर में दो रोडवेज चालक आपस में भिड़े
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाने के सामने रविवार की शाम ओवरटेक करने के चक्कर में गोरखपुर से महराजगंज की ओर सवारी लेकर जा रही दो रोडवेज बसों में मामूली टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बसों के चालक आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लात-मुक्कों से हमला करने लगे। थाने के सामने सड़क पर चालकों को मारपीट करते देख दोनों बसों की सवारियां बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाने में जुट गईं। इसके बाद मामला गुलरिहा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों बसों की सवारियों का किराया वापस कराया और दोनों बसों को थाने पर खड़ा करा दिया। इसके बाद सवारी अगली आने वाली रोडवेज बसों से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि दोनों चालक पुलिस हिरासत में लेकर विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.