Gorakhpur News: ऑल इंडिया उर्स कमेटी ने एसपी सिटी को किया सम्मानित
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिले में मोहर्रम समेत विभिन्न त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने पर ऑल इंडिया उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अली खान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद आलम के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी निमिष पाटील को उनके कार्यालय में अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष असरार आलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सैयद रेहान मारूफ, प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अली खान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद आलम, जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी, महानगर अध्यक्ष मुहम्मद शमीम, निजामुद्दीन अंसारी, जावेद अंसारी, रोहित कुशवाहा पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.