Gorakhpur News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। तारामंडल स्थित निजी अस्पताल में गुरुवार को ऑपरेशन के बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन और अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर मामला शांत कराया। बड़हलगंज के नेवादा निवासी सुमन मिश्रा के गालब्लाडर में पथरी थी। इसके उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद हालत सामान्य थी। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.