गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: मनीष मिश्र गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बायोमेडिकल वेस्ट (जैव चिकित्सा अपशिष्ट) निस्तारण के भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। करीब ढाई करोड़ रुपये के भुगतान पर ऑडिट कमेटी ने सवाल उठाए हैं। कमेटी ने पूछा है कि चार साल से बगैर टेंडर के एक ही फर्म को कार्य विस्तार क्यों दिया जा रहा है।

ऑडिट रिपोर्ट का समर्पण बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक के वित्तीय भुगतान का ऑडिट नवंबर 2025 में हुआ। ऑडिट टीम की रिपोर्ट अब जारी हुई है। बताया जाता है कि कॉलेज प्रशासन ने जून 2019 में बायोवेस्ट निस्तारण के लिए टेंडर निकाला था, लेकिन पिछले चार साल से लगातार कानपुर की उसी फर्म को कार्य दिया जा रहा है। टेंडर की मियाद बढ़ाई जा रही है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज ने अलग-अलग समय पर बिना नए टेंडर की प...