गोरखपुर, नवम्बर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। परिचित के ऑटो से बच्चों के साथ जा रही महिला के बैग से तीन अज्ञात महिलाओं ने लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। कुछ दूर जाने के बाद महिला को बैग गायब होने की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीनों महिलाएं एक इलेक्ट्रिक बस में बैठकर नौसड़ की तरफ जाती दिखाई दीं। पीड़िता की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पादरी बाजार जंगल धूसड़ स्थित मंझरिया टोला निवासी रेनू पासी पत्नी रमेश रतन रंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर को वह बच्चों के साथ परिचित के ऑटो से ग्रामसभा पटोहा जाने के लिए निकली थीं। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ पहुंचने पर दो महिलाओं और एक बच्ची समेत तीन अज्ञात लोग ऑटो में बैठ गए। उन्होंने बाघागाड़ा उतरने की बात कही, लेकिन एकला मंदिर के...