Gorakhpur News: ऑटो बनवाने निकला हाईस्कूल का छात्र लापता
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो निवासी हाईस्कूल का छात्र अंकित यादव ऑटो बनवाने के लिए घर से निकला, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद उसकी मां रिंकी यादव ने झंगहा पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार अंकित सुबह करीब आठ बजे घर से घटुलीघाट रोड स्थित ऑटो बनवाने के लिए निकला था। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छात्र की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रात में घर से निकला बेटा, मां की आंखों में अब भी लौटने का इंतजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.