Gorakhpur News: ऑटो का नंबर लगाने को लेकर चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल
गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोपा चौराहे स्थित टेंपो स्टैंड पर शुक्रवार सुबह गाड़ी का नंबर लगाने और सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों चालकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे भोपा चौराहे के टेंपो स्टैंड पर ऑटो चालक अपनी-अपनी गाड़ी का नंबर लगाने और यात्रियों को बैठाने को लेकर खड़े थे। इसी दौरान दो चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों चालक एक-दूसरे पर पहले सवारी बैठाने और नंबर को लेकर विवाद करने लगे। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.