Gorakhpur News: ऑटो-ई-रिक्शा पर अंकित हो रहे यूनिक नंबर, चालकों का सत्यापन
गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए मंगलवार को कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर और शास्त्री चौक पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन और चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों पर यूनिक कोड नंबर अंकित किए गए। साथ ही चालकों का नाम-पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, वाहनों पर यूनिक नंबर होने से यात्रियों का सामान ऑटो या ई-रिक्शा में छूट जाने पर संबंधित वाहन की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे सामान वापस दिलाने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी सहूलियत होगी। अभियान के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन नए कैमरे लगवाए गए। वहीं, पहले से लगे दो कैमरों को भी ऑनलाइन किया गया। अब क्षेत्र में कुल पांच कैमरों से निगरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.