गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कैंट इलाके में दुकान के बाहर लगे आउटडोर एसी का पाइप काटते समय एक युवती को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती श्रेया श्रीवास्तव निवासी सहजनवा है। आरोप है कि वह दुकान के बाहर लगे एसी के पाइप को काट रही थी, तभी वादी ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी आरोपी युवती द्वारा दुकान के बाहर लगे एसी के पाइप को काटे जाने की बात सामने आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...