Gorakhpur News: एसबीआई मैनेजर ने किया वॉटर कूलर का उद्घाटन
गोरखपुर, सितम्बर 17 -- Gorakhpur News: ककरही, हिन्दुस्तान संवाद। गोला क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड स्थित आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज, ककरही में मंगलवार को वॉटर कूलर लगाया गया। जिसका उद्घाटन एसबीआई मैनेजर अजय राय ने फीता काटकर किया। विद्यालय के प्रबंधक रवि प्रताप राय ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यह एक प्रयास है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, शिक्षक समीर राय, सतांशु राय, प्रवीण दुबे, दीपक सिंह, अरुण प्रकाश राय, नागेंद्र शर्मा, रामकृपाल, निजामुद्दीन, रुस्तम अली सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.