Gorakhpur News: एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवा स्टॉक, दवा वितरण व्यवस्था, पैथोलॉजी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था सही पाई गई। एसडीएम ने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वार्डों समेत पूरे परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।एसडीएम मलखान सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दवाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.