गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। एक विवाद मामले में नगर पंचायत जिगिना वार्ड एक निवासी बसपा कार्यकर्ता पार्वती देवी पत्नी सिद्धू ने एसओ पर थाने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीओ गीडा से की शिकायत में बताया कि एक दुकान के विवाद को लेकर कुछ लोगों के साथ थाने पर गई थी। बात ही बात में आरोप है कि एसओ ने बेवजह फटकार लगाते हुए थाने से भगा दिए। एसओ संजय मिश्र ने बताया आरोप बेबुनियाद है विवाद कर महिला थाने आई थी अनावश्यक कार्रवाई का दबाव बना रही थी। सीओ गीडा आभा सिंह ने कहा कि शिकायत की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...